निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने ध्वजारोहण कर, शहरवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ग्वालियर दिनांक 16 अगस्त 2025- महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आज 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। भारत की स्वतंत्रता की यात्रा अपार बलिदान साहस और एकता से भरी हुई है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं टाउन हॉल पर हुआ ध्वजारोहण नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों एवं टाउन हॉल महाराज बाडा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकानाएं दी।
Aug 15 2025
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









