अच्छे कर्म करते हुए सदमार्ग पर चलें कल्याण अवश्य होगा-पं. नरोत्तम शास्त्री
Aug 14 2025
भितरवार। अच्छे कर्म करते हुए सदमार्ग पर चलें जो व्यक्ति सत्य का साथ देता है। उसका कल्याण अवश्य होता है। इसलिए जीवन में सत्य को कभी नहीं छोडऩा चाहिए। यह बात आचार्य पं.नरोत्तम शास्त्री ने धूमेश्वर धाम पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में कही। बेलपत्र भक्त मंडल और श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र में सुख शांति की कामना को लेकर धूमेश्वर महादेव मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।
महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर प्रांगण में बने विशाल गुर्जर भवन में चल रहे शिव महापुराण के चौथे रोज गुरुवार को आचार्य पं.नरोत्तम शास्त्री ने उपस्थित लोगों को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान शिव के नाम उच्चारण करने से व्यक्ति सारे बंधनों से दूर हो जाता है। और उसे सारे संसार का वैभव प्राप्त होता है। वहीं शास्त्री जी ने कहा कि जीवन में व्यक्ति का प्रभाव उसके कर्म से बढ़ता है। इसलिए जीवन में अच्छे कर्म करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास धन-पद प्रतिष्ठा है। तो उसका अभिमान कभी नहीं करें। कथा में शास्त्री जी ने विस्तारपूर्वक भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









