सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Aug 14 2025

ग्वालियर। सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पटेल नगर कार्यालय में कई कार्यक्रम हुए। यहां जरूरतमंद बच्चों ने देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए देशभक्ति के गीत गाए, जो वहां मौजूद हर किसी के दिल को छू गए। इसके अलावा छोटे छोटे बच्चों ने फौजी की यूनिफार्म में आकर आजादी के महत्व व कीमत को समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय महिला प्रमुख डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी एवं संस्था की संरक्षक निर्मला शर्मा ने मां सरस्वती का पूजन कर बच्चों को आजादी के महत्व से परिचय कराया। साथ ही बताया कि इस वर्तमान युग में आजादी के असली मायने क्या हैं। क्यों आजादी के दिन हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इसके बाद बच्चों ने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद कर उनके किरदार व गेटअप में आकर नाटक का मंचन किया। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, वीर शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाषचन्द्र बॉस के किरदार निभाए।  
अंत में डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी एवं संस्था की सचिव प्रताप उपमन्यु ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संध्या माथुर, अनीता सक्सैना, मिथलेश तिवारी, निर्दोष तोमर, सतेंद्र तिवारी, शिवांश, सिमरन, राजवीर, अरमान, निशा, सलोनी, खुशी, अल्तमश, सानिया, राधिका, सेजल, मंगल, कार्तिक, नीरज, अमर, अदा खान, निष्ठा, निशा, ज्योति, परी आदि उपस्थित रहे।