तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है-जयप्रकाश राजौरिया

Aug 14 2025

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों बाइक चल रही थी। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया कर रहे थे। वहीं यात्रा में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं वेदप्रकाश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। 
भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास है कि तिरंगे की आन, बान और शान हर घर, हर दिल तक पहुँचे। यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है।
इस तिरंगा यात्रा में कमल माखीजानी, रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, मनोज तोमर, जवाहर प्रजापति, दीपक शर्मा, नियाज मोहम्मद, रामेश्वर भदौरिया,  विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलिया, राजू सेंगर, राहुल भदौरिया,  बिरजू शिवहरे,  भारत शाक्य, उषा चव्हाण, प्रिया तोमर,  ओमप्रकाश धनोल, दीप्ति सांघी, ऋतु जैन, कृष्ण महोबिया, राम जादौन, अनुराधा शर्मा, भारती शर्मा, कविता सोनी, साधना राघव, रेनू साहू, निशा गुप्ता, चेतन तोमर, मनीष शर्मा आदि शामिल थे।