एक शाम राष्ट्र के नाम नृत्य और उमंग के साथ सम्पन्न
Aug 14 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को शाम 5 बजे से इंदरगंज चौराहे पर आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस देशभक्ति के सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देशभक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति दी गई। आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से शहर के गणमान्य नागरिक व्यापारीगणों के साथ-साथ धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक भांडेर धनश्याम पिरोनिया आशीष प्रताप सिंह राठौड़ भाजपा नेता उपस्थित थे। इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से प्रतिभागियों ने दी।
इस सम्पूर्ण आयोजन में 150 बच्चों ने मंच के माध्यम से 4 घंटे में अपनी अपनी एक प्रस्तुति दी। एक से बढक़र प्रस्तुति ने राह चलते लोगों को रूकने पर मजबूर किया को आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस आयोजन में बच्चों द्वारा इन गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









