नशा मुक्ति केंद्र में बैंक अफसर की संदिग्ध हालात में मौत
Aug 13 2025
ग्वालियर। पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले पंकज नशा मुक्ति केंद्र में मिल रही प्रताडऩा से तंग आकर वहां से घर भाग आया था।
वह पूरी तरह स्वस्थ्य था, लेकिन गत रात को केंद्र वाले उसे बड़ागांव खुरैरी के पास से पकडक़र वापस ले गए थे। रात भर हाथ-पैर बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नशा मुक्ति केंद्र की ओर से बुधवार 13 अगस्त सुबह 5 बजे परिजन को सूचना दी गई कि उनके बेटे पंकज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। परिजन जब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां स्ट्रेचर पर पंकज की लाश पड़ी थी। घटना के बाद से ही नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फरार हैं। परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
उपनगर मुरार त्यागी नगर निवासी पंकज पुत्र अशोक शर्मा पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। उसे कुछ समय से बुरी तरह से सूखे नशे (स्मैक-गांजा) की लत लग गई थी। जब ये हद से ज्यादा हो गई तो परिवार वालों ने 25 जुलाई को पंकज को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
गत रोज पंकज समेत 7 से 8 युवक नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। पंकज अपने घर आया तो पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन परिजन ने उसकी लत को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। केंद्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकडक़र वापस ले गए।
पंकज के मामा केडी शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह पंकज के परिजनों को नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे ने फोन किया और बताया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है। उसे लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं, आप लोग भी पहुंचो। जब पंकज के परिजन पहुंचे तो वहां पर ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर पंकज मृत अवस्था में पड़ा था। डॉक्टर ने यह भी बताया कि यह यहां पर मृत अवस्था में ही लाया गया है।
अस्पताल में परिजनों ने पंकज के शव को देखा, तो जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। यह देखकर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि 24 घंटे पहले पंकज पूरी तरह से स्वस्थ था। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिंदे पर बांधकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज करने और केंद्र को बंद करने की मांग की।
बताया गया है कि पंकज शर्मा की शादी मुरार निवासी अनुकृति कटारे से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। मौत से एक दिन पहले वह भागकर अपने घर आया था। वह बेटी और पत्नी से ही मिलने के लिए आया था। पत्नी को नहीं पता था कि यह आखिरी मुलाकात है।
इस मामले में महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शरीर पर चोट नजर आ रही है। परिजन ने नशामुक्ति केंद्र के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









