बलराम जयंती पर किसान सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधित
Aug 13 2025
ग्वालियर। बलराम जयंती के अवसर पर होने जा रहे गुरुवार 14 अगस्त को किसान सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल संबोधित करेंगे। सम्मान समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। समारोह को केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रात: 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं इसके बाद किसान सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना होंगे। जबकि अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे।
यह जानकारी बीज एवं फॉर्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव एवं नंदलाल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी।
भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव ने पत्रकारों बताया कि बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने जा रहे किसान सम्मान समारोह में गौ संवर्धन क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिये राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार से आदर्श गौशाला लाल टिपारा के संत ऋषभानंद महाराज को सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह जैविक खेती एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये कुशाभाऊ ठाकरे पुरस्कार जिले की डबरा तहसील के ग्राम सहराई निवासीयशवीर सिंह राणा को दिया जायेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण पुरस्कार से मुरार तहसील के ग्राम बेरजा निवासी भूपेन्द्र उपाध्याय सम्मानित होंगे।
उन्होंने बताया कि बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि काव्यपाठ करने आ रहे हैं, जिनमें शशिकांत यादव शशि देवास, प्रसिद्ध गीतकार राजीव राज इटावा, गीत व गजल के लिये विख्यात सुश्री योगिता चौहान आगरा, हास्य कवि सुनील समस्या मुम्बई एवं वीर रस के कवि सचिन दीक्षित मथुरा शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









