वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित

Aug 13 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की जिला एवं संभागीय बैठक का आयोजन सम्भागीय अध्यक्ष आरबीएस कुशवाह के निवास पर हुआ। बैठक में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अशोक भार्गव एवं जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला उपस्थित थे। 
बैठक के शुभारम्भ पर वीरेंद्र शर्मा, अरविन्द शुक्ला, राजकुमार दुबे ने ब्यौरा रखा और सहायता की गुजारिश का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने राशि भेजने को दी। 
बैठक में डॉ प्रताप शंकर भार्गव, ओपी शर्मा, श्रीमती आशालता शर्मा, बीएम त्रिवेदी, बृजेश मिश्रा, राजेश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, शरद मिठास, केसी मिश्रा, जेपीएस धाकड़, ङीपी यादव, दिनेश सिंह सेंगर, राजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सक्सेना, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, एसआर धाकड़, शिवजी राव भौंसले उपस्थित थे।