परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल रिहर्सल हुई

Aug 13 2025

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएएफ मैदान पर बुधवार को  परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की गई। जिसे देखने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान समेत अन्य अफसर पहुंचे। यहां परेड में पुलिस, एसएएफ समेत अन्य दलों ने भागीदारी की और फाइनल रिहर्सल की। जिसमें परेड और अतिथि को सलामी दी गई। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति के गीतों पर डांस की अंतिम रिहर्सल का प्रदर्शन किया। 
बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारी गई, जिससे कि 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की खामी न रहे और कार्यक्रम में परेड व प्रतियोगिताओं का अच्छे से प्रदर्शन किया जा सके। इसमें पुलिस, एसएएफ, स्काउट, गाइड व अन्य बटालियन ने भागीदारी की, जहां परेड का प्रदर्शन किया गया। इसमें जवान कदम ताल मिलते हुए परेड करते नजर आए और अतिथि को हर्ष फायर के जरिए सलामी दी गई। वहीं स्कूली बच्चों ने परेड के बाद देशभक्ति व सांस्कृति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसे देखने मौके पर कलेक्टर समेत अन्य अफसर पहुंचे।