मुस्लिम समाज की तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को, तैयारियां पूर्ण

Aug 13 2025

ग्वालियर। मुस्लिम समाज की 14 अगस्त को निकलने बाली तिरंगा यात्रा बाईक रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए बुधवार को मुस्लिम समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
 प्रेसवार्ता में मुस्लिम समाज से ग्वालियर चंबल संभाग मुफ्ती जफर नूरी अजहरी, आइमा काउंसिल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल चिश्ती, वरिष्ठ समाजसेवी सादिक खान मेव शानू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज की तिरंगा यात्रा को भव्य ओर ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान तिरंगा यात्रा का एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
14-अगस्त गुरुवार को मुस्लिम समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा एक तिरंगा यात्रा बाइक रैली आनंदनगर स्थित मस्तान शाह बाबा साहब की दरगाह से सुबह 9.30 बजे  प्रारंभ होकर, बहोड़ापुर, रामाजी का पुरा, जीवाजीगंज, हनुमान चौराहा, नई सडक़, इन्दरगंज, शिंदे की छावनी होते हुए मोती-मस्जिद (फूलबाग) पर समापन होगा। प्रेसवार्ता में अफजल बेग, डॉक्टर हैदरी, इमरान खान, पत्रकार शाहनवाज खान मौजूद रहे।