सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी 16 को तथा नंदोत्सव 17 अगस्त को

Aug 13 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी 16 अगस्त को तथा नंदोत्सव 17 अगस्त को मनाया जाएगा। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि इस अवसर पर 16 अगस्त को सुबह शहनाई वादन होगा, भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण को 200 किलोग्राम मक्खन एवं 40 प्रतिशत मिश्री के मिश्रण से 12000 कुलिया तैयार की जाएगीं। 5 क्विंटल सिंघाड़े के आटे की पंजीरी का भोग अर्पित किया जाएगा।
भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण के लिए वृंदावन से भव्य पोशाक तैयार कराई जा रही है, ही भगवान का माला मुकुट एवं श्रृंगार वृंदावन से ही लाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। रात्रि 12 बजे अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक आनन्दकंद सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव होगा।
वहीं दूसरे दिन 17 अगस्त को सनातन धर्म मंदिर नंदभवन नंदालय के रूप में सजेगा। नंदोत्सव पर बधाईगान होगा, बधाइयां लुटाई जाएंगी एवं छप्पन भोग दर्शन होंगे। शाम 7 बजे से श्याम हवेली भक्त मण्डल के श्री श्याम अग्रवाल (श्याम भैया) द्वारा श्याम संकीर्तन किया जाएगा। अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि इस वर्ष भक्तों को दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्तं कम समय में सुविधाजनक रूप से दर्शनों का भरपूर आनंद ले सकें। दर्शन के पश्चात सभी भक्तों को मक्खन की कुलिया एवं सिंघाड़े की पंजीरी को विशेष प्रसाद वितरित केरने की व्यवस्था भी की गई है।