स्मार्ट सिटी और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच हुआ एमओयू

Aug 13 2025

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित जीइंक्यूब का उद्देश्य शहर में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ाना एवं उद्यमिता द्वारा रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है। जीइंक्यूब और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पड़ाव के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इस मौके पर जीइन्क्यूब की तरफ से प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौरव शाक्या, मेघा उपाध्याय एवं सुर्ती अग्रवाल और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एए सिद्दीकी मौजूद रहे। 
इस एमओयू के बाद जीइंक्यूब व महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्टार्टअप एवं उद्यमिता द्वारा रोजगार के नए गुहागर जैसे विषयों पर मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जीइंक्यूब कॉलेज में बूटकैंप का आयोजन भी किया गया।