पवन सक्सेना का स्वागत किया

Aug 13 2025

ग्वालियर। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ महाराष्ट्र प्रमुख पवन सक्सेना का  ग्वालियर संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर हर परिवार को सनातन से जोडऩे पर बल दिया गया। भारत अति शीघ्र विश्व गुरु बन सके इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। 
स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, प्रियदर्शी शर्मा आदि शामिल रहे।