आईजी सक्सेना भोपाल में होंगे सम्मानित15 अगस्त को

Aug 13 2025

ग्वालियर। ग्वालियर जोन के आईजी एवं भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद सक्सेना को विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में श्री सक्सेना को वर्ष 2024 के लिये घोषित किए गए राष्ट्रपति पदक सौंपकर सम्मानित करेंगे। आईजी श्री सक्सेना को शासकीय सेवाओं के दौरान वर्ष 2011 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक एवं वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के वीरता पदक से पुरस्कृत किया जा चुका है।