सोशल मीडिया संयोजकों को दिलाई शपथ, 18 तक रजिस्ट्रेशन होंगे

Aug 13 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर सनाढ्य ब्राह्मण सभा के  डॉ. केशव पांडे के मुख्य आतिथ्य में तथा संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में मीडिया संयोजकों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछोर के ब्राह्मण सम्मेलन के संयोजक पवन शर्मा, करेरा के सम्मेलन के संयोजक के के शर्मा , सनाढ्य सभा के देवेंद्र कुमार पाठक, गगन मुद्गल,भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष अवनीश ललित गौड़, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के संरक्षक योगेंद्र दीक्षित,श्रीमती निशा शुक्ला, श्रीमती अनीता योगेंद्र दीक्षित, श्रीमती शशि व्यास, आकांक्षा दीक्षित मंचासीन थे। संचालन महिला महामंत्री श्रीमती अंजू दीक्षित ने किया। आभार संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित ने माना।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया संयोजक महंत दीपक शर्मा, भूपेंद्र अशोक प्रेमी, अवनीश ललित गौड, नरेश सूरो पचौरी, राजेंद्र भारद्वाज, शशि कुमार दीक्षित, ओमराम पाठक को मुख्य अतिथि ने पुष्पाहार एवं भगवान परशुराम का अंगवस्त्र पहनाकर शपथ ग्रहण कराया।
 मुख्य अतिथि  डॉ. केशव पांडे ने कहा कि 31 अगस्त को चेंबर ऑफ कॉमर्स में दोपहर 1 बजे होने वाला 15वां निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश भर से ब्राह्मण एकत्रित होंगे। इसके लिए सोशल मीडिया संयोजकों को आज दायित्व दिए गए हैं और 18 अगस्त तक अब रजिस्ट्रेशन निशुल्क प्रधान कार्यालय व निर्धारित व्हाट्सएप पर किए जाएंगे। 
 डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 19 अगस्त को शाम 4 बजे सनातन धर्म मंदिर परिसर में स्मारिका आवरण अनावरण समारोह होगा। ब्राह्मण समाज की सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राएं दसवीं क्लास से लेकर उच्च शिक्षा तक अपने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली अपनी प्रविष्टियां 19 अगस्त तक सनातन धर्म मंदिर या प्रधान कार्यालय में जमा कर सकती हैं।  कार्यक्रम में पं दीपक शर्मा, भूपेंद्र शर्मा प्रेमी, सुधा दीक्षित, अंजु दीक्षित, अनीता दीक्षित, शशि व्यास, योगेंद्र दीक्षित, पवन शर्मा, केके शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, देवेंद्र पाठक, अवनीश गौर, शैलेंद्र दीक्षित, आकांक्षा दीक्षित, गगन मुदग, निशा शुक्ला, राकेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।