आप और हम टीम ग्रेटर ने ग्वालियर से भिंड तक निकाली वाहन रैली
Aug 13 2025
ग्वालियर। आप और हम टीम (जैन कमांडो) ग्रेटर ग्वालियर के तत्वावधान में जिन धर्म सद्भावना बाइक रैली निकाली गई। यह रैली ग्वालियर से शुरू होकर भिंड पहुंचकर समाप्त हुई। भिंड में चार्तुमास कर रहे जैन मुनि विहसंत सागर के 42वें अवतरण दिवस पर यह आयोजन किया गया। जैन साधु, साध्वियों, जैन मंदिर, जैन तीर्थ रक्षा के लिए ये रैली निकली गई। फूलबाग स्थित जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत से जिन सद्भावना रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएसपी रोबिन जैन के साथ पंकज पाठक जिला शिक्षा, पारस जैन अध्यक्ष सकल जैन महापंचायत, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जैन ने जैन पचरंगी ध्वजा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन शामिल रहे। रैली में जैन ध्वजा लेकर युवा सफेद वस्त्रों में भगवान जिनेंद्र ओर गुरुदेव के जयकारे पूरे रास्ते लगाते हुए चल रहे थे और साथ में डीजे और ढोल-ताशे की धुन पर रस्ते में रुक-रुककर भक्ति नृत्य कर रहे थे।
भिंड में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विहसंत सागर महाराज ने आप ओर हम टीम ग्रेटर ग्वालियर को गुरु सेवा रत्न उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने आगे कहा, युवा धर्म शान, युवा ही धर्म नींव है। जब-जब धर्म पर संकट आया तो युवाओं ने आगे आकर धर्म की रक्षा की है और करते रहेंगे। समाज में युवा शक्ति बहुत जरूरी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









