फिजी के राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ ग्वालियर में तानसेन का मकबरा देख सकते हैं 25 अगस्त को

Aug 12 2025

ग्वालियर। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम का मप्र दौरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी अहम है, क्योंकि इस दिन फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू ग्वालियर आएंगे। फिजी के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी दोनों नेता करीब दो घंटे तक ग्वालियर में साथ रहेंगे।
अभी तक संभावित कार्यक्रम के मुताबिक फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों नेता ग्वालियर का किला और तानसेन के मकबरे पर जा सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा संभावित है।
संभावित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर बाद 3 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर से धार जाएंगे। धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। पीएम मित्रा पार्क का निर्माण पूरा होने पर पूरे मालवा क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे।