खाद को लेकर सडक़ पर उतरे किसान, लगाया जाम
Aug 12 2025
भितरवार। क्षेत्र का अन्नदाता इन दिनों यूरिया और डीएपी खाद को लेकर बहुत परेशान है। खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था सही न होने से किसान इसके लिए काफी संघर्षरत हैं। सोसायटियों पर हर रोज चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे भितरवार सोसायटी से जुड़े गांवों के किसान खाद न मिलने पर सडक़ पर उतर आए। उन्होंने अक्रोशित होकर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह हरसी, जखबार, चिटोली और किठोंदा गांव के कई किसान भितरवार सोसायटी पर खाद लेने पहुंचे। 10 बजे तक खाद वितरण करने के लिए समिति प्रबंधक और कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं आए तो किसान अक्रोशित हो गए। और नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार की सडक़ पर आकर बैठ गए। महिला कृषकों के साथ जाम लगाए बैठे इन किसानों की सुनवाई करने कोई स्थानीय प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
वहीं किसानों द्वारा लगाए गए जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। और नाराज किसानों को समझाइश देकर सडक़ से हटाया। काफी देर लगे जाम खुलने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
वहीं खाद को लेकर शाम को कुछ किसानों की एक समिति प्रबंधक से तीखी नोंक झोंक हो गई। किसानों ने उन पर खाद की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









