ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा का गरबा-डांडिया महोत्सव अभ्यास 22 से
Aug 12 2025
ग्वालियर। ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा 2025 गरबा-डांडिया का मंगलवार को परिणय वाटिका जीवाजी क्लब के सामने भूमि पूजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि गरबा का अभ्यास कार्यक्रम 22 अगस्त से होने जा रहा है। गरबा हमारी भारतीय संस्कृति में गरबा मुख्य रूप से देवी दुर्गा (शक्ति) की पूजा का प्रतीक है, जो कि मातृशक्ति की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है। गरबा नृत्य जीवन के चक्र जन्म, मृत्यु, और पुनर्जन्म का प्रतीक है। ऐसा हमारे शास्त्रों में वर्णन है। ज्ञातव्य है कि यह आयोजन सामुहिक रूप से किया जाता है।
पत्रकार वार्ता में मनोज अरोरा, रोमा अरोरा ने बताया कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा टीम में दिव्यांश अरोरा, भारती अरोरा, नि:शुल्क शुभ कम्यूटर सेंटर, नारायण वृद्धा आश्रम, मुकेश म्यूजिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा खुशबू गुप्ता, जिला महामंत्री नारायणदास प्रजापति ने बताया गया कि गरबा का अभ्यास कार्यक्रम 22 अगस्त से प्रतिदिन शाम 5 से 7:30 बजे तक रहेगा। जिसमें प्रतिदिन अतिथियों के माध्यम से गरबा करने वाली प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जायेगा। एक माह के अभ्यास के बाद फाइनल में मंच का कार्यक्रम 3 दिन रहेगा।
इस अवसर पर जलसा का एक पोस्टर भी जारी किया गया।
प्रेसवार्ता में मनोज अरोरा, रोमा अरोरा, नीतू अग्रवाल, श्वेता जैन, भारती अरोरा, गरिमा महेन्द्रा, सपना पाल, जयंती पाल, साधना गर्ग, आयुषी गर्ग कोरियोग्राफ, आदित्य शर्मा, साक्षी गुप्ता कोरियोग्राफ आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









