265 लोगों ने नेशनल लाइब्रेरियन्स डे दुर्लभ पुस्तकों की विशेष प्रदर्शनी देखी
Aug 12 2025
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर द्वारा नेशनल लाइब्रेरियन्स डे के अवसर पर एक भव्य दुर्लभ एवं बहुमूल्य पुस्तकों की प्रदर्शनी पुस्तकालय के मुख्य हॉल में 12 अगस्त को प्रात: 11 से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई।
इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित ऐसी पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया, जो न केवल ऐतिहासिक और साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, साहित्यकारों और पुस्तक-प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।
प्रदर्शनी में दुर्लभ साहित्य प्राचीन पांडुलिपियाँ, हस्तलिखित ग्रंथ और सीमित संस्करण की किताबें व ग्वालियर-चंबल अंचल के साहित्य क्षेत्र के साहित्यकारों की कृतियों और उनके जीवन से जुड़े दस्तावेज सहित विविध विषयों की पुस्तकें इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, कला, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की उत्कृष्ट पुस्तकें थी।
इस अवसर पर पुस्तकालय के स्टाफ द्वारा आगंतुकों को प्रत्येक पुस्तक के महत्व और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी गई। शहर के 265 से अधिक नागरिक, शिक्षाविद, विद्यार्थियों, शोधकर्ता एवं साहित्य प्रेमियों इस ने पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ लिया, एवं पुस्तकालय की अमूल्य धरोहर से रूबरू हुए और अपनी रुचिकर पुस्तकों का अध्ययन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









