हाकी खिलाड़ी रमेश कांटे का निधन

Aug 12 2025

ग्वालियर। हाकी के जाने-माने खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के खास साथी रमेश कांटे का 87 साल की उम्र में गत 31 जुलाई को निधन हो गया। उनके छोटे भाई अरूण कांटे ने अंतिम संस्कार मराठा समाज के मुक्तिधाम में किया। ग्वालियर में जन्मे रमेश कांटे अपने पिताजी की तीसरी संतान थे। उनके पिता स्वर्गीय बावूराव माता स्वर्गीय प्रभावती देवी कांटे थी।
 इस अवसर पर अरूण कांटे ने बताया कि मेरे बड़े भाई रमेश कांटे  एक हॉकी के खिलाड़ी थे। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ साइकिलिस्ट थे।  रमेश कांटे ने मेजर ध्यानचंद के सानिध्य में 8 बार नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो बार गोल्ड मेडल विजेता रहे।
 रमेश कांटे ने तबला वादक पंडित बाला साहब पूंछ वाले पंडित एकनाथ सारोल और डॉ ईश्वर चन्द्र के साथ तबला संगत भी की है और रमेश कांटे आजीवन अविवाहित रहें। रमेश कांटे की श्रद्धांजलि सभा सिंधी धर्मशाला खासगी बाजार में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।