मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांसद अशोक सिंह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
Aug 12 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठजनों के निधन होने पर उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की माता एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती अवध बाई के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पर पहुँचकर स्व. श्रीमती अवध बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश मेवाफरोश की माताजी स्व. श्रीमती मुन्नीदेवी मेवाफरोश, हिंदू जागरण मंच के मध्य क्षेत्र संगठक मनीष उपाध्याय के पिताजी वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वर्गीय कैलाश प्रसाद उपाध्याय के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, संजय दत्त, नीतेंद्र सिंह राठौर, जंडेल सिंह, सुरेश राजे, राजेन्द्र भारती, राकेश मावई, रामवरण गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









