एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम13 अगस्त को

Aug 12 2025

ग्वालियर। यूथ एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर एक शाम राष्ट्र के नाम का आयोजन 13 अगस्त को शाम पांच बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति देंगे। इसमें एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति बनाई गई है, जिसमें संयोजक दीपक अग्रवाल, डा. राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बाबा डा. मनीष रस्तोगी, डा. विशाल जैन, धीरज गोयल बनाए गए हैं। 
इस देशभक्ति आयोजन के दौरान इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।