भाविप की शाखा सम्पर्क का संस्कृति सप्ताह का समापन
Aug 12 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा सम्पर्क का संस्कृत सप्ताह का समापन आदर्श गौशाला लाल टिपारा मुरार पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श गौशाला के संचालक स्वामी ऋषभानंद महाराज व अध्यक्षता क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल मौजूद थे।
इस अवसर पर स्वामी ऋषभानंद ने भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं सुधीर अग्रवाल ने पाश्चात्य संस्कृति को न अपनाने पर विशेष जोर दिया। अनूप अग्रवाल ने भी संपर्क शाखा की प्रशंसा करते हुए संस्कृती सप्ताह की सराहना की।
कार्यक्रम में जयजीव मिश्रा ने सभी को स्वच्छ भारत की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर कांता शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नीलम गर्ग, रजनी मिश्रा, रेखा रस्तोगी, अंजू अत्री, रागिनी गुप्ता, लिली अग्रवाल, माया भारद्वाज, सुचित्रा शर्मा, इंदु शर्मा, नीतू शर्मा, अलका चौहान, आदित्य चौहान, ब्रह्मदा पाण्डे, कमल किशोर आर्य, दयाशंकर मिश्रा, डॉ. संजय षटधर, यासीन मंसूरी, आदित्य दंडोतिया, अरविन्द अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, अमित सेठी, संजय धवन, मधु धवन, अशोक गर्ग, रेखा गर्ग, अभय गर्ग, डॉ. निधि गर्ग, अनिल गुप्ता, अरविंद गौड़, सुनीता गौड़, गुलाब प्रजापति, फिरोज खान, रवि गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, उमा बंसल, अंगूरी राजपूत, गीता मिश्रा, सुधा शर्मा, संगीता शर्मा, दुर्गेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने एवं आभार मनोज वर्मा ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









