दिव्यांगजनों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

Aug 12 2025

ग्वालियर। जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के दिव्यंजनो ने भी अपनी मोटर ट्राई साइकिल के साथ तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। यात्रा में दिव्यांगजन एवं सामाजिक न्याय विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी  सम्मिलित हुए।  
शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का स्वागत दिव्यांगजनों ने गांधी रोड पर किया। तिरंगा यात्रा में समाजसेवी अनूप जौहरी, ज्ञान सिंह कुशवाह, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, घनश्याम माहौर, संजय रजक, हेमंत कुशवाह, राजेंद्र राणा, आशीष शिवहरे, प्रमोद, इरफान, बाबूलाल प्रजापति, दिनेश पाल, राजेश राठौर, बलबीर गर्ग, धर्मेंद्र बाथम, शरीफ खान आदि दिव्यांगजन सम्मिलित हुए।