नेशनल लाइब्रेरियन्स डे दुर्लभ पुस्तकों की विशेष प्रदर्शनी 12 अगस्त को

Aug 11 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर द्वारा नेशनल लाइब्रेरियन्स डे के अवसर पर एक दुर्लभ एवं बहुमूल्य पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह आयोजन पुस्तकालय के मुख्य हॉल में 12 अगस्त को प्रात: 11 सायं 5 बजे तक होगा। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित ऐसी पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा जो न केवल ऐतिहासिक और साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं. बल्कि शोधकर्ताओं विद्यार्थियों साहित्यकारों और पुस्तक-प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के विवेक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर पुस्तकालय के स्टाफ द्वारा आगंतुकों को प्रत्येक पुस्तक के महत्व और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे यह प्रदर्शनी एक शैक्षिक और सांस्कृतिक अनुभव बन सके।
शहर के नागरिकों शिक्षाविदों विद्यार्थियों शोधकर्ताओं एवं साहित्य प्रेमियों से विशेष आग्रह है कि वे अपने परिवार व मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में पधारें पुस्तकालय की अमूल्य धरोहर से रूबरू हों और अपनी रुचिकर पुस्तकों का अध्ययन करें।