कलेक्टर, एसएसपी, निगमायुक्त सहित अंय हुए शामिल

Aug 11 2025

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय सहित सेना, पुलिस बल, एनसीसी की सभी विंग्स, भूतपूर्व सैनिक, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा बाइकर्स भी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बनें। यात्रा मार्ग को पूरी तरह तिरंगामय सजावट से सुसज्जित किया गया था।
मंचों पर देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसके अलावा जगह-जगह पर रंगोली, फूलों की सजावट और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे बच्चे इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहें।