तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Aug 11 2025
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले, 11 अगस्त सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहरभर के नागरिक हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया और यात्रा में पूरे समय मौजूद रहें।
देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बैठे बच्चों पर पुष्पवर्षा की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेवा के स्वर के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों वाहन चालक शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पहलगाम में हुई घटना के बाद, देश के नागरिकों के साथ खड़े रहते हुए पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने का पराक्रम दिखाया। इस बार आतंकवादियों के घर में घुसकर मारने का काम किया।
तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा से दोपहर 3 बजे शुरू हुई। यह तिरंगा यात्रा आकाशवाणी होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय तक पहुंची। यात्रा की शुरुआत से पहले देशभक्ति से ओतप्रोत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









