आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
Aug 11 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर स्थायी नीति बनाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को ज्ञापन दिया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश के 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी वर्षों से विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड आया, वार्ड ब्वॉय, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, सुरक्षा व सफाई कर्मी शामिल हैं। संघ का आरोप है कि निजी कंपनियों की मनमानी के कारण कर्मचारियों को कुशल श्रमिक दर से 60-70 प्रतिशत ही वेतन दिया जा रहा है और कई जिलों में 4-5 माह से भुगतान लंबित है, जिससे परिवार आर्थिक संकट में हैं।
मुख्य मांगों में पूर्व संविदा सपोर्ट स्टाफ को विभाग में नियमित करने, रिक्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति, महंगाई भत्ता लागू करने, वेतन वृद्धि, महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश, मेडिकल व आकस्मिक अवकाश की सुविधा, समान कार्य समान वेतन, निष्कासित कर्मचारियों की बहाली और बिना जांच सेवा समाप्ति पर रोक शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









