पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं सांसद विवेक तंखा ने अशोक सिंह की माताजी के निधन पर शोक जताया
Aug 11 2025
ग्वालियर। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की माताजी एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक वैजनाथ कुशवाह, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, पत्रकार डॉ राकेश पाठक, भाजपा मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पूर्व कुलपति सुश्री संगीता शुक्ला और अन्य समाजसेवी उपस्थित हुए।
सभी ने स्व. माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









