कांग्रेस की तिरंगा यात्रा 14 को, पटवारी होंगे शामिल
Aug 11 2025
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। यात्रा की तैयारिओं को लेकर ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आने वाली 14 अगस्त को हमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को लाना है। जिसके लिये आप और हम मिलकर घर-घर जाकर क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करेंगे। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा में तीन हजार से अधिक मोटर साइकिल लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में राकेश अग्रवाल, अवधेश कौरव, विनोद जैन, रामअवतार जाटव, पार्षद प्रमोद खरे, आदित्य सेंगर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









