एचडीएफसी बैंक व विनफास्ट ऑटो इंडिया ऑटो व इन्वेंटरी फाइनेंसिंग के लिए समझौता किया
Aug 11 2025
ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक और विनफास्ट ऑटो इंडिया ने ग्राहकों और डीलरों के लिए ऑटो और इन्वेंटरी फाइनेंसिंग प्रदान करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विनफास्ट ऑटो इंडिया, वियतनाम की सबसे बड़ी निजी समूह विनग्रुप की वैश्विक ईवी कंपनी विनफास्ट की भारतीय सहायक कंपनी है। यह समझौता भारत में विनफास्ट के लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा किसी बैंक के साथ किया गया पहला गठजोड़ है।
इस सहयोग का उद्देश्य ग्राहकों और डीलरों के लिए समग्र वित्तीय समाधान प्रदान करना है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद प्रक्रिया अधिक सुगम और सुविधाजनक बन सके। इस समझौते के तहत ग्राहकों को विशेष और अनुकूलित फाइनेंसिंग विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक भारतीय उपभोक्ता ईवी अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
इस सांझेदारी को लेकर विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम शान चाउ और एचडीएफसी बैंक के ऑटो लोन, इन्वेंटरी फाइनेंस और टू-व्हीलर लोन व्यवसाय प्रमुख श्री अखिलेश कुमार रॉय ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर दोनों कंपनियों के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
एचडीएफसी बैंक के अरविंद वोहरा ने इस महत्वपूर्ण समझौते को लेकर कहा कि ईवी अपनाने में फाइनेंसिंग की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सान्ह चाउ ने इस मौके पर कहा कि यह समझौता भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को समावेशी, सुविधाजनक और भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह साझेदारी भारत में विनफास्ट के मजबूत और ग्राहक केंद्रित संचालन स्थापित करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









