नाम के महत्व को जानना है रामकथा का सार:प्रवीण पाठक
Aug 10 2025
ग्वालियर। श्री कैलादेवी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नयापुरा, सिंधी कॉलोनी में कैलादेवी मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रवीण पाठक थे। अध्यक्षता उपनेता सत्तापक्ष एवं पार्षद मंगल यादव ने की। इस उपलक्ष्य में श्री रामकथा की कलश यात्रा निकाली गई। जो लक्कडख़ाना हनुमान मंदिर से सिंधी कॉलोनी रोड होते हुए नयापुरा, तिलक नगर मंदिर पहुंची। यहां कथा व्यास दीप शिखा शास्त्री ने कलशों का पूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि हम लोग कई बार श्रीराम कथा का श्रवण करते हैं, लेकिन राम कथा का सार क्या है, इस तथ्य तक कभी नहीं पहुंचते। भगवान श्रीराम के चरित्र का गुणगान ही राम कथा नहीं है। रामकथा का सार है परमात्मा के पावन नाम को जानना। उन्होंने कहा कि संसार में माता-पिता से बड़ा कोई नहीं होता, भगवान श्रीराम ने यह साबित भी किया। राजा के पुत्र होते हुए भी पिता के दिए वचन का सम्मान करना ही उनका धर्म था।
अध्यक्षता कर रहे मंगल यादव ने बताया कि कैला देवी मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की निधि से कराया गया है। इस मौके पर मुन्नीबाई कुशवाह, लोकेंद्र मित्तल, विकास कुशवाह, दीपक प्रजापति, महेंद्र मित्तल, सूरज कुशवाह, संतोष कुशवाह, बंटी कुशवाह, नितिन कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह, कृष्णा कुशवाह, पूजा कुशवाह, नरेश कुशवाह आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









