जिन धर्म प्रभावना बाईक रैली कल निकलेगी, किया पत्रिका विमोचन
Aug 10 2025
ग्वालियर। भिंड नगर में चार्तुमास कर रहे उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज का 42वां अवतरण दिवस 12 अगस्त को मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में ग्वालियर जैन समाज की संस्था आप और हम टीम (जैन कमाण्डों) ग्रेटर ग्वालियर के तत्वाधान में 12 अगस्त मंगलवार को प्रात: 7 बजे से जिन धर्म प्रभावना बाईक रैली निकाली जाएंगी। इस रैली का उद्देश्य जैन साधु, साध्वियों, जैन मंदिर, जैन तीर्थ रक्षार्थ हेतु जिन धर्म प्रभावना रैली निकली जाएगी। इस रैली की तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है। वही आप और हम टीम के पदाधिकारियों ने बाइक रैली पत्रिका विमोचन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जिन प्रभावना रैली का शुभारंभ 12 अगस्त मंगलवार को सुबह 7 बजे फूलबाग स्थित जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत से मुख्य अतिथियों के द्वारा जैन पचरंगी ध्वजा दिखाकर किया जाएगा। रैली में जैन ध्वजा वाइको पर युवा ओर पुरुष व्हाइट परिधान में लेकर सम्मिलित होगे। रैली का जगह जगह जैन समाज के लोगो भव्य आगवानी कर भव्य पुष्पवर्ष से स्वागत करेंगे।
जिन धर्म प्रभावना रैली की पत्रिका का विमोचन आप ओर हम टीम के रवि जैन, दीपक जैन, आकाश जैन, सुरेन्द्र जैन, रवि सिमरिया, कौशल जैन, राहुल जैन, भानूप्रकाश जैन, सौरभ भंडारी, रविन्द्र जैन, गिरीश जैन, रविन्द्र जैन वीनू, आदि ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









