मुरैना में चेन लूटने वाले 5 बदमाश ग्वालियर से पकड़े

Aug 10 2025

मुरैना। महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना स्टेशन रोड मुरैना पुलिस ने ग्वालियर के मोती झील क्षेत्र में दबिश देकर गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा है। ये सभी एक मकान में छिपे हुए थे। 
पकड़े गए आरोपियों में मकान मालिक आकाश यादव, मातादीन गिरी, विवेक गिरी, गौरव सिकरवार और रजत खटीक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मंगलसूत्र और दो अपाचे बाइक बरामद की हैं, जो लूट की वारदातों में इस्तेमाल हो रही थीं।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह मुरैना और आसपास के कई इलाकों में चेन स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।