गायत्री शक्ति पीठ पर श्रावणी पर्व संपन्न
Aug 10 2025
ग्वालियर। गायत्री शक्तिपीठ गायत्री नगर तानसेन रोड पर श्रावणी पर्व के अवसर पर प्रात: 7 बजे भस्म, मिट्टी, गाय का गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी, औषधि, कुश, मधु आदि 10 वस्तुओं से श्रावणी स्नान संपन्न हुआ। इसके उपरांत पूरे श्रावण मास में किए गए रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति महा रुद्राभिषेक से की गई साथ ही 108 शिव मंत्र के साथ बेलपत्र अर्पित किए गए साथ ही गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।
जिसमें गायत्री मंत्र के साथ महामृत्युंजय मंत्र भगवान भास्कर मंत्र एवं अनिष्ट निवारण हेतु भगवान शिव मंत्र की आहुतियां दी गई। ब्रह्मा वेद एवं समस्त ऋषियों का आह्वान कर सामूहिक पूजन किया कन्याओं ने सभी को राखी बांधी। इस अवसर पर आईपीएस अशोक गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि मैं पिछले 20 वर्षों से गायत्री परिवार से जुड़ा हुआ हूं एवं गायत्री परिवार के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करता हूं। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के बीके गुप्ता, आरसी त्यागी, राजेश चौरसिया, आरएस अग्रवाल, चंदन कॉल, रामचरण राठौर, सीमा गुप्ता, उषा गुप्ता, सरिता गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सौरभ बंसल, प्रवीण गुप्ता, एससी पांडे, शंकर सिंह, अमर सिंह पुंडीर, प्रमोद कुशवाह, संजय गुप्ता, ज्योति गुप्ता, विकास मिश्रा, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









