आशाराम आश्रम की बहनों ने बीएसएफ अकैडमी टेकनपुर में बांधे रक्षा सूत्र

Aug 10 2025

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम की महिला उत्थान मंडल की पदाधिकारी बहनों ने बीएसएफ अकैडमी टेकनपुर में एक सैकड़ा सीमा सुरक्षा प्रहरियों को राखी पर्व पर राष्ट्र के नाम रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन महोत्सव मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएफ डीआईजी वेदप्रकाश ने दीप प्रज्वलित के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमांडेंट जीएस रावत ने किया।
विगत दो वर्ष से अकैडमी में देश के रखवालों की सूनी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध कर स्नेहिल सनातनी परंपरा का निर्वाह कर उत्साह वर्धन कर रही बहनें प्रणाम योग्य हैं।
समापन पर बीएसएफ डीआईजी वेदप्रकाश, कमाडेंट सीएस तोमर डिप्टी कमांडेंट जीएस रावत द्वारा महिला उत्थान मंडल को स्मृति चिन्ह शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर आश्रम संचालक अर्जुन भाई, कृष्णा भाई, श्रीमती कल्पना शर्मा, सरोज शर्मा, उर्मिला सोनी, लता खत्री, रेखा शर्मा, गुड्डी प्रजापति, कौशल्या रायकवार, आशा शर्मा,अखिलेश शर्मा, डीके शर्मा, सचिन उपाध्याय, सीबी शर्मा, बलबीर सिंह परमार आदि शामिल रहे।