24 घंटे बाद भी बेहोश मिली महिला को नहीं आया होश
Aug 10 2025
ग्वालियर। के बिरला नगर में गत रोज एक महिला फुटपाथ पर बेहोश अवस्था में पड़ी मिली है। महिला को न्यू जेएएच (हजार बिस्तर अस्पताल) में भर्ती कराया है। महिला को 24 घंटे बाद भी होश नहीं आया है।
पुलिस ने घटना स्थल पर पूछताछ की तो लोगों का कहना एक ई-रिक्शा वाला महिला को यहां पटक गया है। काफी प्रयास करने पर जब महिला होश में नहीं आई तो उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, यहां से उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल रेफर किया है।
अब महिला के साथ क्या घटना घटी है, यह उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा। महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला है जो डबरा निवासी पूजा करण के नाम का है। पुलिस को पता लगा है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। गत रोज उसकी काउंसलिंग थी। यहां पर उसके पति से बहस हुई थी और वह परामर्श केंद्र से निकल आई थी। उसके बाद क्या हुआ यह महिला के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा।
गत रोज हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला बेहोशी की हालत में बिरला नगर चौराहे के पास फुटपाथ पर पड़ी हुई है। महिला बेहोश है। सूचना का पता चलते ही हजीरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच की तो महिला बेहोशी की हालत में थी।
हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि एक महिला बेहोशी की हालत में फुटपाथ पर मिली है। महिला को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। अभी महिला बेहोशी की हालत में है और पता नहीं चला है कि उसके साथ क्या हुआ है। महिला के होश में आने पर पता चलेगा कि वह यहां पर कैसे पहुंची और बेहोश कैसे हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









