भाविप शाखा समर्पण ने एनीमिया जांच शिविर लगाया
Aug 10 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने जेसी मिल्स स्कूल बिरला नगर में एनीमिया जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य आरसी गुप्ता, वशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनुराधा शर्मा थी।
सर्व प्रथम मंच आमंत्रण ओर माता सरस्वती तस्वीर पर माला अर्पण दीप प्रजनन किया गया। अतिथि सत्कार मोतियों की माला पहनाकर स्वागत भाषण अध्यक्ष विम्मी सचदेवा ने किया। स्वास्थ्य शिविर में 42 बालिकाओं की हीमोगलोबिन जांच की गई फिर सभी को गुड़ चना दिया गया।
मुख्य अतिथि आरसी गुप्ता ने कहा बच्चियों को समय-समय पर ऐसी जांच आवश्य करवाना चाहिए। यह आज कि आवश्यकता है। विशेष अतिथि डॉ. अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान वातावरण में और बदलते मौसम इस तरह के शिविर लगाना आज की आवश्यकता है।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बच्चों को फास्ट फूड ओर बाहर के खाने के नुकसान के बारे मे समझाया, मोबाइल से दूरी रखने की सिफारिश की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने समर्पण शाखा द्वारा इस प्रकार शिविर लगाने की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ वंदना शर्मा, मधु धीमान, मनीषा श्रीवास्तव, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, डीसी तिवारी, भूपेन्द्र प्रेमी, श्याम तोमर, प्रेमचंद, सुनीता आदि के साथ मैडम अैर गुरुजन बच्चे उपस्थित थे। संचालन संजय धवन ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









