हर पर्व की असली खूबसूरती सभी को साथ लेकर चलने में-हरिओम गौतम
Aug 10 2025
ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रमन शिक्षा समिति द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांगजनों हेतु संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच भावनाओं और भाई-बहन के प्रेम से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। बहनों ने अपने दिव्यांग भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को मिठाई खिलाकर उन्हें उपहार भी भेंट किए। रमन शिक्षा समिति द्वारा बच्चों को मिठाई और खिलौने वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गयी।
संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया कि बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों में उत्साह जगाते हैं, बल्कि समाज को यह संदेश भी देते हैं कि हर पर्व की असली खूबसूरती सभी को साथ लेकर चलने में है।
इस अवसर पर संस्था सचिव रामदास माहौर, श्रीमती उर्मिला सेंगर, श्रीमती सविता सक्सैना, प्रियंका शर्मा, विजय शर्मा, देवांशु मूदंडा, पल्लवी तोमर, रानी, संजना, विशेष रूप से उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









