उपनेता सत्तापक्ष यादव ने मनाया सामूहिक रक्षाबंधन

Aug 09 2025

ग्वालियर। हेमसिंह की परेड स्थित कार्यालय में शनिवार को सामूहिक रक्षाबंधन मनाया गया। वार्ड की विभिन्न गलियों से आई महिलाओं और बालिकाओं ने नगर निगम के उपनेता सत्तापक्ष योगेन्द्र यादव मंगल भैया को राखियां बांधी। उपनेता सत्तापक्ष मंगल यादव ने कहा कि बहनों के प्रति समर्पण के भाव भारत की संस्कृति में है। किसी और देश में परिवार और रिश्तों को भारत जितना महत्व नहीं दिया जाता। कलाई में बंधी राखी की डोरी के कारण कई भाइयों ने प्राण तक त्याग दिए। रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। इस मौके पर सभी बहनों को उपहार स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया गया।