श्रावक, श्राविकाओं ने मंडल पर 700 श्रीफल अर्पित किए
Aug 09 2025
ग्वालियर। सन्मति सुबल पावन वर्षायोग समिति ओर सकल दिगम्बर जैन समाज ग्वालियर की ओर से शनिवार को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धर्म रक्षा का पर्व रक्षा बंधन मनाया। नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला मे आज सुबह आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के मंगल सानिध्य में रक्षाबंधन पर उपसर्ग विधान में 700 मुनिराजों को अर्घ्य समर्पित करने के साथ भगवान श्रेयांशनाथ के मोक्षकल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि उपसर्ग विधान में आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज के लोगो ने भगवान जिनेंद्र का कलशों से अभिषेक जयकारों के साथ की। आचार्यश्री के सानिध्य में 700 मुनि की पूजा विधान प्रारम्भ हुआ। विधान के मंडल पर कलश स्थापना की। भजनों पर नृत्य के साथ पूजा करते हुए श्रावक, श्राविकाओं ने धर्म, देव, शास्त्र, गुरु, मंदिर की रक्षा के संकल्प के साथ मंडल पर 700 श्रीफल अर्पित किए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज की पिच्छिका में प्रथम सोने की राखी बंधी फिर चांदी की। वही जैन समाज के पुरुष, महिला ओर बालिकाओं ने पिच्छिका में राखियां बंधने के उपरांत तीर्थ,संत, धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









