भाइयों की कलाई पर राखी बांध बहनों ने मांगी लंबी उम्र, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन
Aug 09 2025
ग्वालियर। ग्वालियर शनिवार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बहुत की धूमधाम से मनाया गया है। बहनों ने पहले सुबह-सुबह सरमन की पूजा-अर्चना की फिर शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी लंबी आयु की कामना की। साथ ही भाइयों ने भी बहनों को जिंदगीभर रक्षा का वचन दिया।
शनिवार को बाजारों और शहर की सडक़ों पर सुबह से ही त्योहार की रौनक नजर आ रही थी। बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ मिठाइयों और राखी की दुकानों पर भीड़ रही है। किसी ने घर पर तो किसी सामाजिक संस्थाओं में पहुंचकर राखी बधाई है।
रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर लगी भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर कोई अपने घर आ रहा था तो कोई अपने घर जा रहा था ऐसे में रेलवे स्टेशन व बस स्टेंडों पर सुबह से लेकर दोपहर तक अच्छी-खासी भीड़ रही और जिसे जो साधन मिला वह उससे अपने गवतव्य पर पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









