विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से संबंधित सवालों के उत्तर मिले

Aug 09 2025

ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के स्पेस वीक के उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित अपने सवालों के उत्तर प्राप्त किए। 
कार्यक्रम में इसरो वैज्ञानिक अखिलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष मिशन की जटिलताओं, चुनौतियों और फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रमुख तकनीकों पर चर्चा करते हुए बताया स्पेसएक्स के स्टारलिंक प्रोजेक्ट के माध्यम से हजारों छोटे सैटेलाइट के नेटवर्क से दुनिया भर में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। 
उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों के उत्तर दिए जिसमें अंतरिक्ष में कचरा और डेब्रिस मैनेजमेंट, सैटेलाइट का ट्रैफिक मैनेजमेंट, चांद अंतरिक्ष पर्यटन और भविष्य की तैयारी जैसे विषयों पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। 
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ मनीष सागर, डीन रिसर्च डॉ मनोज गौर, विभागाध्यक्ष डॉ चंद्र शेखर मालवी, नितिन उपाध्याय, मुकेश मौर्य उपस्थित रहे।