कैंसर स्क्रीनिंग व मल्टीस्पेशलिटी शिविर आयोजित

Aug 09 2025

ग्वालियर। मिलिट्री अस्पताल और कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे मल्टीस्पेशलिटी एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का समापन गत दिवस हुआ। शिविर में डॉ. मोनिका दीवान, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल एवं डॉ. संजना द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही 220 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। यह शिविर ब्रिगेडियर अतुल सेठ (कमांडेंट, सैन्य अस्पताल) के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मेजर वर्षा रंजीत, लेफ्टिनेंट कर्नल पूनम नेगी, कैप्टन साक्षी शर्मा सहित सैन्य व नागरिक स्टाफ ने योगदान दिया।