बंदियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन महोत्सव

Aug 09 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के महिला उत्थान मंडल की बहनों ने सैकड़ों बंदी भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया। जिसमें 172 बंदियों को फल वितरित किए गए। रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभजेलर महेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। उसके बाद आश्रम के सत्संग वक्ता विजय महाराज ने अपने प्रवचन में रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बहन भाई के अटूट रिश्ते का पर्व है। 
जिसमें रक्षा सूत्र बांधकर बहने अपने भाई के लिए मंगलकामना का शुभ संकल्प कर लंबी आयु की प्रार्थना ईश्वर से करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन की आजीवन सुरक्षा का वचन दोहराता है। 
बंदी भाईयों को सुधार के टिप्स देते हुए अपने जीवन को सफल बनाने हेतु संकल्प भी कराए। मण्डल की श्रीमती कल्पना शर्मा और गीता भार्गव द्वारा बंदियों से हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए... प्रार्थना भी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने किया गया। इस मौके पर आश्रम संचालक अर्जुन भाई, डीके शर्मा, लक्ष्मण शर्मा के अलावा डबरा मंडल की पदाधिकारी व साधक बहनें भी उपस्थित रहीं।