शराब कारोबारी के मुनीम को लूटने वाले चार आरोपी पकड़े, कार और 20 लाख बरामद
Aug 09 2025
ग्वालियर। बिगत दिनों शराब कारोबारी के मुनीम के साथ कट्टे के दम पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मुनीम से लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपए सहित एक ब्रेजा कार बरामद कर ली है। वारदात से दो दिन पहले बदमाशों ने रैकी की थी। वहीं, लूट की घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है।
शराब कारोबारी के मुनीम आसाराम कुशवाह के साथ लूट की साजिश, कारोबारी विनोद शिवहरे की दुकान पर काम करने वाले पुराने मैनेजर शिवम कुशवाह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी।
इस लूट का मास्टरमाइंड मैनेजर शिवम कुशवाह को चार महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। लूट की वारदात को दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर और विजय कंसाना ने अंजाम दिया था। लूट की घटना के बाद इन सभी आरोपियों को लेने के लिए राहुल गुर्जर अपनी कार लेकर आया था। लूट की घटना में शामिल अभी विशाल गुर्जर फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने इन आरोपियों को घटनास्थल से लेकर नूराबाद तक लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से पकड़ा है। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस की 80 लोगों की टीम लगी थी।
बतादें कि शराब कारोबारी के मुनीम से 32 लाख 63 हजार रुपए की लूट हो गई थी। बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मुनीम से कैश से भरा बैग छीन लिया था। मुनीम यह कैश बैंक में जमा करने जा रहे थे।
लूट की वारदात कोटेश्वर रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास हुई थी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवाए। एक फुटेज में लूट की वारदात कैद हो गई। आरोपियों की बाइक मुरैना के रजिस्ट्रेशन नंबर की थी। यह बाइक ग्वालियर-मुरैना रोड पर जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









