छह युवकों ने दो युवकों को घेरकर लात-घूसों से पीटकर की फायरिंग
Aug 09 2025
ग्वालियर। दो युवकों के साथ मारपीट और अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो सामने आया है। छह नकाबपोश युवकों ने इन दो युवकों को घेरकर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। पास की एक दुकान में खड़े व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट की है। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए नकाबपोश युवकों ने गत शाम दोनों युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट की। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर महाराजपुरा थाने की पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिली।
सीएसपी महाराजपुरा नरेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि वीडियो मिला है, जिसके आधार पर मारपीट और फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई शिकायत करने थाने नहीं आया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









