रक्षाबंधन के त्योहार के चलते प्राइवेट बस संचालकों, जीप चालकों ने वसूला मनमाना किराया
Aug 08 2025
ग्वालियर। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन आज 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके चुलते बीती रात रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। प्राइवेट बस संचालकों, जीप चालकों और ट्रेवल्स एजेंसियों के संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों की भीड़ अधिक होने से उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। बीती रात कई बस संचालकों ने यात्रियों से ग्वालियर से इंदौर तक के 1800 रुपए तक वसूले। बताया गया है कि मनमाना किराया लेने के बाद भी बस में सीट नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार सुबह से ही बस स्टेण्ड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। हालात यह हैं कि जिसे जो साधन मिल रहा है वह उससे लटककर रवाना हो रहा था। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में जाने वाली बसों के किराए में सामान्य दिनों के मुकाबले में सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। मजबूरी में लोगों को बसों का अधिक किराया देना पड़ रहा है।
यात्रियों की भीड़ का फायदा शहर के आउटर से चलने वाले जीप चालक भी जमकर उठा रहे हैं। सुबह से जीपें ठसाठस चल रही हैं और जीप चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे है। भिण्ड का 120, मुरैना का 80, आगरा के 200, गुना के 300, शिवपुरी के 150 और दतिया के 100 रुपए किराया है। जबकि आजै भीड़ ज्यादा होने पर ज्यादा किराया वसूला जा रहा है।
जगह नहीं मिली तो एसी में सवार हो गए यात्री
सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर नजर आई। यात्रियों की भीड़ रात से ही स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचना शुरू हो गई थी। ट्रेनों में सीट कंफर्म नहीं होने के कारण यात्री कोचों में खड़े-खड़े ही सफर कर रहे हैं। जनरल कोचों में यात्रियों की भीड़ गेट तक ठसाठस थी। ऐसे में ट्रेन के स्टेशन आने पर यात्री जनरल कोचों में घुस ही नहीं सके। ऐसे में वे एसी कोचों में घुस गए। वहीं जनरल टिकट लिए कई यात्री स्लीपर कोचों में घुस गए और सीटों पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले से रिजर्वेशन कराए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









