विप्रा ब्राह्मण महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव श्रावणी
Aug 08 2025
ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सावन महोत्सव श्रावणी का आयोजन सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में किया। जिसमें गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर हरे रंग के परिधानों में आईं महिलाएं बहुत ही खूबसूरत नजर आई। मंच पर बारी बारी से सभी महिलाओं ने अपना परिचय दिया।
मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि सबसे पहले विभा शुक्ला और शैलजा मिश्रा ने सिंदूर लगाकर स्वागत किया। फिर अर्चना शर्मा व पूनम सूरी ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद विचार विमर्श प्रश्नोत्तरी में पल्लवी शर्मा ने रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका सही जवाब देने वाले को उपहार दिए। इसी तरह दीप्ति शर्मा व प्रज्ञा कविश्वर ने भी गेम खिलाए। धार्मिक विचार शैलजा ने व्यक्त किये।
वहीं रिमझिम करता सावन आया, गर्मी का हो गया सफाया...हरीभरी शाखों पर झूलों की बहार है, सावन रिमझिम में हर दिल खुशहाल है...जैसे गीतों पर सामूहिक नृत्य किया।
अंत में सराहनीय कार्य करने वाली कल्पना पाठक, निर्मला शर्मा, सीमा दुबे, निधि भार्गव, गीता शर्मा को सम्मानित किया। संचालन श्रुति उपाध्याय ने तथा आभार ज्योति शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दीप्ति शर्मा, नीतू उपमन्यु, कृष्णा विश्राम शर्मा, अनीता दैपुरिया, कल्पना ऋषीश्वर, सुमन तिवारी, प्रज्ञा कविश्वर, आभा मिश्रा, संगीता शर्मा, मायरा चौधरी, नित्या चौधरी, प्रियदार्शनी शर्मा, मंजू शर्मा, मीना तिवारी, सपना पाराशर, श्रेया तिवारी, श्वेता स्वामी, रजनी शर्मा, माला शर्मा, रूपल शर्मा, रश्मि त्रिपाठी आदि विप्रा संगिनिया उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









